Forest Guard & Jail Pahari Vacancy 2023

 Forest Guard (वनरक्षक) & Jail Pahari (जेल प्रहरी) Vacancy ( भर्ती ) 2023


 Forest Guard & Jail Prahari Bharti Apply Online:-
    मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जेल प्रहरी भर्ती 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विद्यार्थी जेल प्रहरी समेत, वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक के पदों हेतु आवेदन को पूरा कर सकते हैं। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी भर्ती में कुल 2112 रिक्त पद शामिल हैं, जिसमें वनरक्षक के 1772, क्षेत्र रक्षक के 140 और जेल प्रहरी के कुल 200 पद शामिल हैं |


आप सभी विद्यार्थी जो कि मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं तथा कक्षा दसवीं उत्तीर्ण कर चुके हैं। आप मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती 2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन को 25 जनवरी 2023 से 8 फरवरी 2023 तक पूरा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित की गई है, जिसका विवरण आप देख सकते हैं।

  • भर्ती संगठन - मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी)
  • पोस्ट नाम         - वन रक्षक, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर (प्रहरी)
  • रिक्त पद         - 2112
  • वेतन/वेतनमान - रु. 19500/- से 62000/- तक

             आवेदन करने की  तिथि    -     25 जनवरी 2023

आवेदन करने की अंतिम तिथि - 8 फरवरी 2023
           आवेदन का तरीका     - ऑनलाइन

जेल प्रहरी भर्ती हेतु पात्रता -
  • जेल प्रहरी भर्ती 2023 में मध्य प्रदेश के सभी मूलनिवासी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
  • जेल प्रहरी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • जेल प्रहरी भर्ती में आवेदन करने वाला विद्यार्थी दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • मेरिट लिस्ट के बाद सभी विद्यार्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल जांच हेतु आमंत्रित किए जाएंगे, जिसे उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे।

जेल प्रहरी भर्ती चयन प्रक्रिया -
        मध्य प्रदेश व्यापम द्वारा आयोजित जेल प्रहरी भर्ती में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के आधार पर लिखित परीक्षा का आयोजन राज्य के सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। अंत में मेरिट लिस्ट तैयार होगी और शारीरिक मापदंड मेडिकल जांच की सहायता से विद्यार्थी दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार हेतु आमंत्रित होंगे और रिक्त पदों पर नियुक्ति प्राप्त कर पाएंगे ‌
  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक मापदंड, मेडिकल जांच
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. साक्षात्कार
जेल प्रहरी भर्ती हेतु आवेदन शुल्क -
    जेल प्रहरी भर्ती के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के पदों पर आवेदन का अवसर प्राप्त होगा, जिसमें समान शुल्क जमा करते हुए आप पदों की प्राथमिकता चुन सकते हैं और अपनी श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क को जमा कर सकते हैं जो कुछ इस प्रकार है-
  •  General = 560
  •  OBC / SC / ST = 310
जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज -
    ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए निम्न दस्तावेज आवश्यक है-
  1. प्रोफाइल और रोजगार पंजीयन
  2. कक्षा 10वीं की अंकसूची
  3. आधार कार्ड
  4. समग्र आईडी
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. परीक्षार्थी के हस्ताक्षर
  7. मोबाइल नंबर
  8. जीमेल आईडी
  9. जाति प्रमाण पत्र (Only ST,SC and OBC )

जेल प्रहरी भर्ती ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
  • मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mppeb.gov.in पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर सबसे पहले प्रोफाइल पंजीयन करें।
  • मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर जाकर रोजगार पंजीयन करना होगा जिसका विवरण मध्य प्रदेश व्यापम पर दर्ज करें।
  • अब आपके लिए “जेल प्रहरी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म” विकल्प पर जाना होगा।
  • अब आपके लिए आवेदन पर जो प्राप्त होगा जिसमें मांगी गई जानकारी और दस्तावेज जमा करें।
  • अब आप प्राथमिक पदों और प्राथमिक परीक्षा केंद्रों को चुनें।
  • आपका आवेदन पूरा हो जाएगा, जिसके बाद आप आवेदन शुल्क अपनी श्रेणी के अनुसार जमा करें।
  • अब आप अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
https://peb.mp.gov.in/    - Apply

मध्य प्रदेश व्यापम द्वारा जेल प्रहरी भर्ती में कितनी रिक्तियां जारी की गई है?
मध्य प्रदेश व्यापम द्वारा जेल प्रहरी की 200 रिक्तियां जारी की गई है।

टिप्पणियाँ